फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लेखपाल से उलझना पड़ा महंगा, युवक गिरफ्तार

Sun, 19 Oct 2025 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे से सटे कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम छिरावली के रकबे में लेखपाल सुरेंद्र पाल पुलिस को साथ लेकर शिकायत पत्र के आधार पर एक चकरोड की पैमाइश की पैमाइश को गए थे। बताते है कि पैमाइश के दौरान अब्दुल कादिर की लेखपाल से बहस हो गई। इस दौरान कुछ कहासुनी तक हो गए। लेखपाल ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अब्दुल कादिर को गिरफ्तार कर लिया और शांति भंग की आशंका में एसडीएम कोर्ट में चालान कर पेश किया। एसडीएम ने आरोपी को जमानत नहीं दी और उसको जेल भेज दिया। वहीं हुसैनपुर हमीर में दो पक्षों में विवाद हो गया तो पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी जाहिद हुसैन, सलीम और असलम को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका चालान कर दिया जिनको एसडीएम ने जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें