फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के हक की लड़ाई के साथ सचेत करना भी जरूरी: शंकरदास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी) के राष्ट्रीय महामंत्री शंकर दास गुप्ता ने कहा कि उनका संगठन मजदूरों के हक की सिर्फ लड़ाई ही नहीं लड़ता बल्कि उन्हें राजनीतिक रूप से व्यवस्था के बारे में भी सचेत करता है। इस कार्य को पूरा करने के लिए उच्च नैतिकता और संस्कृति के आधार पर आंदोलन करने का प्रयास भी किया जा रहा है। वह यहां पंचायत भवन में राज्य के तीसरे सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सम्मेलन में मजदूर आंदोलन के संबंध में महापुरुषों के विचारों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका उद्घाटन भी शंकरदास गुप्ता ने किया। इसके बाद पंचायत भवन परिसर में झंडारोहण किया गया और शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। सम्मेलन के लिए तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल का गठन किया गया जिसमें हीरालाल गुप्ता, धर्मदेव और इस्लाम अली शामिल रहे। संगठन के दिवंगत नेताओं को ऋद्धांजलि भी दी गई। सम्मेलन के उद्घाटन के बाद सेक्रेटरी रिपोर्ट और मूल प्रस्ताव पेश किया गया। जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
सम्मेलन में पीतल मजदूरों, जलकल कर्मचारियों, बिजली कर्मचारियों की समस्या, संविदा, बिजली कर्मचारियों के संबंध में प्रस्ताव पारित किए गए।
सम्मेलन के दूसरे सत्र में कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें विजयपाल सिंह अध्यक्ष बालेंद्र कटिहार सचिव के नेतृत्व में 27 सदस्यीय कमेटी निर्वाचित की गई। अंत में सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधाकृष्णन ने सदस्यों को संबोधित करते हुए मजदूरों से एक मंच पर आने का आह्वान किया। सम्मेलन में कानपुर, इलाहाबाद, जौनपुर, बलिया, मथुरा, लखनऊ समेत कई जिलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें