कुंदरकी (मुरादाबाद)। मंगलवार शाम कुंदरकी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम आजमनगर चौपड़ा निवासी किसान कालीचरन गिरी के दो मंजिल मकान की रसोईघर में पुत्रवधू पूनम चाय बना रही थी। बताते हैं कि इसी बीच सिलिंडर से गैस लीकेज हो गई और आग भड़क गई। कुछ ही देर में सिलिंडर गरम होकर तेज धमाके साथ फट गया। गनीमत रही कि किसान कालीचरन गिरी और उनकी पत्नी सुधा, पुत्रवधू पूनम, पोता दिव्यांश, लव, रोहन और पोती अवनि आदि अनहोनी के डर से मकान से बाहर सुरक्षित निकल आए।
हादसे में रसोईघर भरभराकर गिर गया। साथ ही मलबे में सामान और खाद्य सामग्री भी दबकर नष्ट हो गई। वहीं एक हजार लीटर का वाटर टैंक भी फटकर दूर जा गिरा। किसान के बेटे रिक्की गिरी ने बताया कि गैस लीकेज से सिलिंडर फट गया लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि हुई। रसोईघर पूरी तरह से गिर गया जबकि मकान में दरारें पड़ने से आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। रसोईघर के मलबे में दबकर घरेलू सामान भी नष्ट हो गया जिसके चलते पचास हजार का नुकसान होना बताया गया है। पीड़ित परिवार का मानना है कि सिलिंडर में पहले से गैस लीक हो रही होगी जिसके चलते अचानक आग तेजी से भड़की और गरम होकर सिलिंडर फट गया। सम्बंधित समाचार फोटो
फोटो संख्या एक और दो भेजे गए हैं।