मुरादाबाद। कोहरे के कारण कई दिन से देरी से चल रही पुरी एक्सप्रेस का एक फेरा सात जनवरी को निरस्त कर दिया गया। इससे आठ जनवरी को यह ट्रेन समय से चल सकेगी। वहीं सोमवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं। सहरसा से अमृतसर तक चलने वाली (12203) गरीबरथ एक्सप्रेस सोमवार को मुरादाबाद स्टेशन पर नौ घंटे की देरी से पहुंची। यह ट्रेन सुबह 11 बजे मुरादाबाद पहुंचनी थी लेकिन रात को आठ बजे पहुंची। इसी तरह नई दिल्ली से बनारस तक चलने वाली (15128) काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेन को दोपहर तीन बजे मुरादाबाद आना था, जो रात नौ बजे आए। इसके अलावा हावड़ा से अमृतसर के बीच चलने वाली (13005) पंजाब मेल एक्सप्रेस तीन घंटे, (15035) उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस व (15280) पुरबिया एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि कोहरे के कारण कई ट्रेनों पर प्रभाव पड़ा है।