फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मैक्सिको से गिरफ्तार गैंगस्टर दीपक बॉक्सर ने मुरादाबाद के पते से बनवाया था पासपोर्ट, सिपाही निलंबित

Wed, 05 Apr 2023 12:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

उसने अपना नाम रवि अंतिल दर्शाया और खुद को छजलैट के नत्था नगला गोपालपुर उर्फ कोकरपुर गांव निवासी बताया था। बरेली पासपोर्ट ऑफिस से आए दस्तावेजों से पते की तस्दीक करने वाले छजलैट थाने के सिपाही अजीत सिंह को एसएसपी हेमराज मीना ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
फर्जी पासपोर्ट... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या के मामले में मैक्सिको से गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर दीपक पहल उर्फ बॉक्सर ने मुरादाबाद के पते से पासपोर्ट बनवाया था। उसने अपना नाम रवि अंतिल दर्शाया और खुद को छजलैट के नत्था नगला गोपालपुर उर्फ कोकरपुर गांव निवासी बताया था। बरेली पासपोर्ट ऑफिस से आए दस्तावेजों से पते की तस्दीक करने वाले छजलैट थाने के सिपाही अजीत सिंह को एसएसपी हेमराज मीना ने निलंबित कर दिया है। सिपाही अजीत की विभागीय जांच भी होगी।

विज्ञापन


देश के टॉप-10 गैंगस्टर में शुमार हरियाणा निवासी बॉक्सर की तलाश में कामयाबी न मिलने पर दिल्ली पुलिस ने विदेश जाने वाले यात्रियों की जानकारी जुटानी शुरू की थी। इस कवायद में पुलिस को 29 जनवरी 2023 को कोलकाता से मैक्सिको जाने वाले एक यात्री रवि अंतिल पुत्र मनोज अंतिल निवासी नत्था नगला गोपालपुर उर्फ कोकरपुर थाना छजलैट जिला मुरादाबाद का हुलिया बॉक्सर से मिलता-जुलता लगा। 

इस पर दिल्ली पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से मैक्सिको जाने वाले इस यात्री के पासपोर्ट की कॉपी लेकर जांच शुरू की। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम जांच के लिए मुरादाबाद पहुंची। छजलैट थाने की पुलिस की मदद से जांच आगे बढ़ाई तो रवि अंतिल नाम के किसी शख्स का गांव से कोई रिश्ता नहीं मिला। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद से बॉक्सर को मैक्सिको में दबोचने में कामयाबी हासिल कर ली।
विज्ञापन


म्यांमार के रोहिंग्या ने भी मुरादाबाद के पते से बनवाया था पासपोर्ट
तीन लाख के इनामी गैंगस्टर दीपक बॉक्सर के अलावा म्यांमार के रहने वाले एक रोहिंग्या ने भी खुद को मुरादाबाद का मूल निवासी बताकर पासपोर्ट बनवा लिया था। तेलंगाना पुलिस की जांच में फर्जीवाड़ा पकड़ा गया था।

तेलंगाना के राचकोंडा जनपद में बालापुर थाने पर तैनात दरोगा बी. श्रीकांत ने कांठ थाने में केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें सूचना मिली थी कि म्यांमार का रहने वाला एक रोहिंग्या मुसलमान हाल ही में सऊदी अरब से आया है। पूछताछ में संदिग्ध की पहचान मोहम्मद फारूक उर्फ मोहम्मद इस्माइल (29) पुत्र नुरुल हक उर्फ अहमद नूर के रूप में हुई थी। 

उसने खुद को मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र में अकबरपुर चंदेरी का निवासी दर्शाया था। आरोपी का कहना था कि यूपी के ही रहने वाले मोहम्मद इलियास नामक शख्स ने पासपोर्ट बनवाने में उसकी मदद की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें