फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता पुत्री की हत्या के आरापियों पर गैंगस्टर में कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र में पिता पुत्री की हत्या करने के आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर में कार्रवाई की है। दोनों आरोपी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

नागफनी थानाक्षेत्र के किसरौल निवासी प्रॉपर्टी डीलर नजारत हुसैन उर्फ नजरू और उनकी बेटी समरीन की 30 अक्तूबर 2020 की हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव घर से बरामद हुए थेे। हत्यारों ने घर में लूटपाट भी की थी। पुलिस ने नागफनी के मोहल्ला न्यारियान निवासी यूनुस और किसरौल निवासी मन्नान को गिरफ्तार कर दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया था। इसके बाद आरोपी कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिए थे। नागफनी थाना प्रभारी जय प्रकाश ने दोनों हत्यारोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। जिसमें बताया गया है कि दोनों आरोपी गिरोह बनाकर अवैध रूप से धन अर्जित करने के लिए लूट और हत्या जैसी जघन्य अपराधों को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें