फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गांगन नदी का जलस्तर स्थिर, रामगंगा नदी का घटा

Wed, 13 Aug 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। मंगलवार को कुंदरकी ब्लॉक क्षेत्र के खादर इलाके से निकल रही गांगन नदी का जलस्तर पर स्थिर बना हुआ है जबकि रामगंगा नदी की जलस्तर पर गिरावट देखने को मिली है जिसके चलते जैतवाड़ा गोविंदपुर संपर्क मार्ग के बीच पुलिया को छोड़कर पूरी सड़क पर पानी सिमट गया है। साथ ही अब्दुल्लापुर संपर्क मार्ग पर भी पानी बहना रूक गया है जिससे राहगीरों ने राहत की सांस ली है। नदी से सटे खेत खलिहान पूरी तरह से जलमग्न है जिससे खेत में खड़ा गन्ना, बाजरा, धान आदि फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं पशुओं के लिए हरा चारा लाने में भी दिक्कतों को सामना करना पड़ रही है। वहीं गांगन नदी के सबसे करीब बसे जैतिया फिरोजपुर गांव के मुहाने पर पानी खड़ा है। नदी के पास तक जाने वालों को रोकने के लिए पुलिस कर्मी तैनात है। साथ ही हल्का लेखपाल रामवीर सिंह ने गांगन नदी की जलस्तर को देखकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है। गांगन नदी से सटे खेत खलिहान जलमग्न हैं। यहां पर हजारों बीघा फसल प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें