फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिव शक्ति मंदिर बंजारान में गणेश महोत्सव हुआ, मूर्ति का कोसी नदी में किया विसर्जन

Mon, 01 Sep 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
फोटो 3 ठाकुरद्वारा नगर के मोहल्ला बंजारान स्थित शिव शक्ति मंदिर से विसर्जन के लिए श्री गणेश क
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के मोहल्ला बंजारान स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर पर चल रहा गणेश महोत्सव रविवार को संपन्न हो गया।
विज्ञापन

भक्तों ने हर्षोल्लास से महोत्सव सम्पन्न होने पर हर्ष व्यक्त किया। एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। श्री गणेश भगवान की मूर्ति को विधि विधान से पूजा अर्चना का उत्तराखंड के रामनगर स्थित कोसी नदी में विसर्जन किया। गणेश महोत्सव का समापन पंडित उदय कुमार ने हवन पूजन कर संपन्न कराया। मुख्य अतिथि भाजपा के नेता अजय प्रताप सिंह ने आदि भक्तों ने मूर्ति की शोभायात्रा निकाली। विधि विधान से वहां से मूर्ति को उत्तराखंड के रामनगर के पास स्थित गिरिजा देवी के मंदिर के पास पहुंचे। वहां पर कोसी नदी में विधि विधान से पूजा अर्चना कर मूर्ति का विसर्जन किया। भगवान श्री गणेश से अगले वर्ष जल्द उनके यहां पधारने के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में मुकेश वर्मा, मनोज चौहान, भाजपा के मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार, सुधीर नायक, अनमोल वर्मा ठाकुर प्रकाश, अनमोल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें