सुरजन नगर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रामपुर घोघर, मुरादाबाद में महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा फहराने के बाद महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की फोटो का अनावरण एवं माल्यार्पण के साथ हुई । प्रधानाचार्या ऋचा पाठक ने सभी छात्र-छात्राओं को सत्य अहिंसा एवं स्वच्छता के बारे में भी जानकारियां दी गई । गांधी स्मारक डिग्री कॉलेज सुरजन नगर में राष्ट्रपिता महात्मागांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के फोटो पर पुष्प चढ़ा कर गांधी जयंती मनाई प्राचार्य डॉ भूपेंद्र जी ने बताया गांधी जी और शास्त्री जी के विचारों को युवा पीढ़ी किस प्रकार अपनेेेे जीवन मे अपना सकती है कार्यक्रम के पश्चात कॉलेज स्टाफ व स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर कॉलेज प्रांंगण की सफाई की। इस अवसर पर सविनय रामधुन गाई। कुलदीपव्यास जी, हेेेड लिपिक भूपेंद्र कुमार, शिव कुमार, हर्ष, अरविंद आदि उपस्थित रहे। आरएस एम डिग्री र्कॉलेज रामपुर घोघर, गांंधी स्मारक इंटर कॉलेजेज सुरजन नगर मेंं भी गांधी जयंती , शास्त्री जयंती मनाई।