फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की पुड़िया के लिए दोस्त का कत्ल: एक ने पैर पकड़े दूसरे ने सीने पर बैठकर घोटा गला, फिर सिर-चेहरे पर किए वार

Mon, 24 Apr 2023 08:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

नशे की पुड़िया खरीदने के लिए आरोपी सौरभ व लक्की ने साहिबे आलम से रुपये मांगे थे, लेकिन उसने रुपये देने से इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के पाकबड़ा में फल विक्रेता शाहिबे आलम की हत्या उसके दोस्तों ने की थी। पुलिस ने दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि उन्होंने नशे की पुड़िया खरीदने के लिए साहिबे आलम से रुपये मांगे थे, लेकिन उसने रुपये देने से इनकार कर दिया था। इसी विवाद में दोनों ने उसका गला घोंटने के बाद ईंट से उसका सिर कूच दिया था।

विज्ञापन

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि रविवार सुबह पाकबड़ा में कैलशा रोड स्थित कब्रिस्तान में 20 वर्षीय साहिबे आलम पुत्र शाहिद हुसैन का शव पड़ा मिला था। शाहिबे आलम पाकबड़ा में कलरिया महादेव मंदिर मोहल्ला निवासी था। साहिबे आलम फल बेचता था। पुलिस ने मृतक के भाई फिरोज आलम उर्फ बबलू कैलशा रोड निवासी गौरव गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

पुलिस ने आरोपी गौरव गुप्ता को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि वह और साहिबे आलम नशे का सेवन करते थे। पाकबड़ा के जुम्मेरात का बाजार निवासी लक्की उर्फ फैजान भी उनका दोस्त है। 22 अप्रैल की शाम तीनों एक साथ कब्रिस्तान पहुंचे। 

नशे की पुड़िया खरीदने के लिए सौरभ व लक्की ने साहिबे आलम से रुपये मांगे थे, लेकिन उसने रुपये देने से इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद हो गया था। मारपीट में साहिबे आलम का कुर्ता फट गया। सौरभ ने साहिबे आलम के दोनों पैर पकड़ लिए और लक्की उर्फ फैजान उसके सीने पर चढ़ गया था। दोनों ने उसके ही गमछे से गला दबा दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद इस बीच ही लक्की उर्फ फैजान ने ईंट से साहिबे आलम के चेहरे और सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए थे। हत्या करने के बाद दोनों ने उसके शव को झाड़ियों में फेेंक दिया था। इसके बाद पुलिस ने लक्की उर्फ फैजान को भी गिरफ्तार कर लिया। सोमवार शाम पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें