फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदली, राजस्थान की युवती कांठ में प्रेमी के घर मिलने पहुंची

Fri, 06 Jan 2023 11:44 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

राजस्थान के अजमेर क्षेत्र की रहने वाली युवती की कुछ दिन पहले फेसबुक के माध्यम कांठ नगर के रहने वाले युवक से जान पहचान हुई थी। दोनों में धीरे धीरे प्रेम हो गया। करीब दस दिन पहले युवती राजस्थान से कांठ में युवक के घर आ गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कांठ निवासी युवक से फेसबुक के जरिए प्रेम होने के बाद युवती राजस्थान से कांठ आ गई। युवती के नंबरों को ट्रैस कर राजस्थान पुलिस उसे बरामद करने कांठ पहुुंची, लेकिन युवती ने जाने के लिए मना कर दी।

विज्ञापन


राजस्थान के अजमेर क्षेत्र की रहने वाली युवती की कुछ दिन पहले फेसबुक के माध्यम कांठ नगर के रहने वाले युवक से जान पहचान हुई थी। दोनों में धीरे धीरे प्रेम हो गया। करीब दस दिन पहले युवती राजस्थान से कांठ में युवक के घर आ गई। पुलिस के अनुसार युवती के परिजनों ने अपने संबंधित थाने में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी थी। रिपोर्ट दर्ज कर राजस्थान पुलिस ने युवती का मोबाइल नंबर ट्रैस किया तो उसकी लोकेशन कांठ में आई।

शुक्रवार को राजस्थान पुलिस युवती को बरामद करने के लिए कांठ आई और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर युवक के घर पहुंची। लेकिन युवती ने जाने से साफ मना कर दिया। दोनों पक्षों को कांठ थाने लाया गया, लेकिन यहां भी युवती राजस्थान पुलिस के साथ न जाने की जिद पर अड़ी रही। शुक्रवार देर शाम तक युवती थाने में ही मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें