फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती फिर शादी, अब छोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती कर गन्ना विभाग के सुपरवाइजर ने महाराष्ट्र की युवती से प्रेम विवाह किया। एक साल रखने के बाद मुरादाबाद में छोड़ आया। जान से मारने की नियत से गंगा नदी में भी फेंका। पीड़िता ने पति के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ दिन रखने के बाद पति ने फिर से छोड़ दिया। मकान मालिक ने भी पीड़िता को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति के दोस्तों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। डीएम और एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र में पुणे जनपद की रहने वाली युवती का आरोप है कि वर्ष 2018 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती अमरोहा निवासी गन्ना विभाग में सुपरवाइजर पद पर तैनात युवक से हो गई। युवती ने प्रेमी से शादी करने का प्रस्ताव रखा। जनवरी 2019 में युवती को अपने साथ ले आया और उसको पहले दिल्ली और गाजियाबाद में रखा। एक साल तक दोनों साथ रहे। आरोप है कि इस दौरान शारीरिक संबंध बनाए। मार्च 2019 में उसे अमरोहा लाकर आवास विकास कॉलोनी में पत्नी के रूप में रखा लेकिन दिसंबर 2019 में मुरादाबाद में छोड़ आया। युवती ने अमरोहा पहुंचकर प्रेमी युवक के खिलाफ देहात थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। मुकदमे में फंसने के बाद युवक ने 12 जनवरी 2020 को आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। युवती के बयानों के आधार पर दुष्कर्म का मुकदमा खत्म हो गया है। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे थे लेकिन एक अप्रैल 2021 को आरोपी सुपरवाइजर युवती को साथ लेकर अपने तीन दोस्तों के साथ घुमाने के लिए हस्तिनापुर ले गया। यहां जान से मारने की नीयत से उसको गंगा नदी में धक्का दे दिया और मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों ने युवती को बचाया। युवती ने हस्तिनापुर (मेरठ) थाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। जमानत पर छूटने के बाद पति फिर से युवती के पास पहुंचा और दोनों एक साथ रहने लगे। दोनों मोहल्ला कल्याणपुरा बाईपास पर एक किराये के मकान में रहते थे। आरोप है कि मार्च 2022 को पति का एक दोस्त रात में शराब पीकर घर पहुंचा और दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना ली। पीड़िता का आरोप है कि चार दिन पहले मकान मालिक ने सारा सामान फेंक कर घर से निकाल दिया। पति गन्ना विभाग का सुपरवाइजर फोन नहीं उठा रहा है।
पीड़िता ने मंगलवार को डीएम और एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। अपनी जान को खतरा बताते हुए पति और उसके दोस्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें