फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दोस्तों ने की कैंटर चालक की हत्या, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कैंटर चालक बाबू को भोजपुर में दोस्तों ने बुलाकर शराब पिलाई। नशा बढ़ने पर दोस्तों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मैजिक गाड़ी से शव को आदलपुर जंगल में ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त की पत्नी को पाना चाहता था। इसी कारण उसने दोस्त को शराब पिलाकर ठिकाने लगा दिया। इस मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

आदलपुर निवासी किसान फकीरा का बेटा बाबू कैंटर चालक था। रविवार की सुबह वह स्कूटी से भोजपुर गया था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। सोमवार की सुबह गांव के लोग फजर की नमाज पढ़ने के लिए छोटी मस्जिद जा रहे थे। इस बीच स्कूटी के साथ चालक को नाली में पड़ा देखकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद डिलारी पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में पुलिस ने चालक के भाई मुस्तफा की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू की।
एसएसपी हेमराज मीना ने पुलिस लाइन मेंं पत्रकारों को बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए उन्होंने एसपी ग्रामीण और ठाकुरद्वारा सीओ के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने नावपुर बगिया वाला कस्बा निवासी सद्दाम पुत्र मुन्नन औप मुस्तफा पुत्र मो. उमर को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस अन्य आरोपी नावपुर बगिया निवासी आरोपी रिजवान की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


दोस्त को रास्ते से हटाने के लिए रचा षडयंत्र :
गिरफ्तार आरोपी सद्दाम ने पुलिस को बताया कि बाबू उसका दोस्त था। वह भोजपुर में कैंटर चलाता था। उसका चालक बाबू के घर आना जाना था। वह दोस्त की पत्नी को चाहता था। इसकी जानकारी मिलने पर बाबू अपनी पत्नी पर शक जताने लगा। इस मामले में उसने दोस्त बाबू को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई। उसने बाबू को भोजपुर में बुलाकर शराब पिलाई। नशा होने पर उसने तार से बाबू का गला घोंट कर मार डाला। सद्दाम बाबू की स्कूटी ली और मुस्तफा के साथ रिजवान ने शव को टाटा मैजिक गाड़ी में रखकर उसको डिलारी छोटी मस्जिद के नाले में ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें