फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कड़ी सुरक्षा के बीच पढ़ी गई रमजान के पहले जुमे की नमाज, फुल रहीं मस्जिदें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर में शांति वातावरण के बीच रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा की गई। इस मौके पर शहर की जामा मस्जिद के आसपास शांति व सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। रमजान का पहला जुमा होने के कारण शहर की सभी मस्जिदें नमाजियों से फुल नजर आईं। बाद नमाज सभी ने मुल्क की तरक्की, अमन-चैन व आपसी भाईचारे की दुआ की। शहर की जामा मस्जिद में नायब शहर इमाम सैयद फहद अली ने जुमे की नमाज पढ़ाई। नमाज से पहले उन्होंने रमजान के महीने में रोजों की फजीलत बयां की। उन्होंने सभी से रोजा व नमाज का पाबंद होने की भी अपील की।
उन्होंने कहा कि इस्लाम में जुमे के दिन नमाज की खास अहमियत है। वहीं रमजान में पड़ने वाले जुमे का महत्व और बढ़ जाता है। अल्लाह की इबादत करने के लिए शुक्रवार अर्थात जुमे का दिन खास माना जाता है। बाद नमाज सभी ने मुल्क, कौम की तरक्की, आपसी भाईचारे व अमन चैन की दुआ की। सीएए के लागू होने तथा रमजान महीने का पहला जुमा होने के कारण शांति व सुरक्षा के दृष्टिकोण से एहतियातन शहर की जामा मस्जिद के आसपास पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। एडीएम सिटी, एसपी सिटी समेत कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भ्रमण कर शहर में शांति व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करूला स्थित इबनेकाब मस्जिद में मौलाना अमतारउल्ला ने, लाजपत नगर दादा वाली मस्जिद में कारी खालिद ने, बिलाल मस्जिद में मुफ्ती इदरीश ने, पक्की सराय मस्जिद जामुल हुदा में कारी अब्दुल खालिक, पक्काबाग मरकज मस्जिद में मौलाना जसीम अहमद नसीमी ने नमाज पढ़ाई। शहर की हरथला, करूला, चक्कर की मिलक, जिगर कॉलोनी समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित मस्जिदों में भी जुमे की नमाज शांति के बीच पढ़ाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें