फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर कारोबारी से उतरवा लीं सोने की चेन और अंगूठी

सार

सिविल लाइंस क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर दो ठगों ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर स्कूटी सवार कारोबारी को रोक लिया।इसी दौरान ठगों ने कारोबारी से कागज की पुड़िया बदल ली।अकबर किला तिराहे के पास कांठ रोड पर दो युवकों ने उनकी स्कूटी रुकवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर दो ठगों ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर स्कूटी सवार कारोबारी को रोक लिया। उन्होंने कारोबारी से कहा कि आगे बदमाश तमंचे के बल पर सोने के जेवर नकदी लूट रहे हैं। अगर उन्हें अपने जेवर बचाने हैं तो उन्हें उतारकर एक कागज में रख लें। इसी दौरान ठगों ने कारोबारी से कागज की पुड़िया बदल ली। ठगों के जाने के बाद कारोबारी ने पुड़िया देखी तो उसमें पत्थर रखा था।
विज्ञापन

रामगंगा विहार निवासी हरीश अग्रवाल (75) का कोतवाली के गंज बाजार में ऋषि ब्रांड के नाम से आटे का कारोबार करते हैं। कारोबारी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे घर से दुकान पर जा रहे थे। अकबर किला तिराहे के पास कांठ रोड पर दो युवकों ने उनकी स्कूटी रुकवा ली। युवकों ने खुद को पुलिस कर्मी बताया। हालांकि दोनों वर्दी में नहीं थे। उन्होंने कारोबारी से कहा कि आगे बदमाश लोगों को तमंचा दिखाकर सोने चांदी के जेवर और नकदी लूट रहे हैं। अगर आपने कोई सोने की चीज पहन रखी है तो उसे उतार कर कागज में रखकर एक साइड में खड़े हो जाएं। कारोबारी ने अपने गले से सोने की चेन और उंगली से अंगूठी निकालकर कागज में रख ली। इसी दौरान एक ठग ने कागज की पुड़िया बदल ली। इसके बाद ठग मौके से भाग निकले। दोनों के जाने के बाद हरीश कागज खोल कर देखा तो उसमें पत्थर के टुकड़े रखे थे।
कारोबारी ने सिविल लाइंस थाने पहुंचे और उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। कारोबारी ने बताया कि चेन और अंगूठी की कीमत करीब सवा लाख रुपये है। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें