फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों ने डेबिट कार्ड बदलकर महिला के खाते से उड़ा लिए एक लाख 30 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ठगों ने एटीएम बूथ में एक महिला से उसका डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से एक लाख 30 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के मिलन विहार निवासी राजू एलआईसी में एजेंट हैं। राजू की पत्नी गुड्डी देवी ने पुलिस को बताया कि एक अगस्त की रात करीब आठ बजे वह एटीएम से रुपये निकालने गई थी। दिल्ली रोड स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम पर पहुंची। इसी दौरान वहां दो युवक आ गए। गुड्डी ने बताया कि पहली बार में उसने दस हजार रुपये निकाल लिए थे। इस बीच दोनों युवक जल्दी रुपये निकालने का दबाव बनाने लगी। उन्होंने महिला की मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाया। महिला कुछ समझ पाती। इसी बीच बीच उन्होंने गुड्डी का कार्ड बदल दिया। महिला ने दोबारा रुपये निकालने का प्रयास किया तो उसे सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद महिला घर चली गई। अगले दिन पति के साथ पति बैंक पहुंची और चेक से रुपये निकालने के लिए बैंक कर्मी को दिया। तब पता चला कि महिला के खाते का बैलेंस शून्य था। महिला ने देखा कि उसके मोबाइल पर चार मैसेज थे। जिसमें एक लाख 30 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। एटीएम के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें