फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगवाने के नाम पर चार लाख की धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ केस

सार

पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगवाने के नाम पर मोबाइल शॉप संचालक से चार लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली।तय समय में नौकरी नहीं लगी तो उसने अपनी रकम वापस मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकबड़ा। पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगवाने के नाम पर मोबाइल शॉप संचालक से चार लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर पाकबड़ा थाने में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मझोला के मानसरोवर शिव विहार कॉलोनी निवासी पुष्कर ने पाकबड़ा थाने में मझोला के पुतली घर निवासी अभिषेक, पाकबड़ा के समाथल निवासी रामभरोसे और पुराना डाकघर पाकबड़ा निवासी सुनील कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुष्कर ने बताया कि अभिषेक और रामभरोसे ने उसे सुनील कुमार से मिलवाया था और कहा था कि ये पोस्ट ऑफिस में तुम्हारे नौकरी लगवा देंगे। सुनील ने झांसा दिया था कि आठ लाख रुपये में रामपुर स्थित पोस्ट ऑफिस में पोस्टल असिस्टेंट के पद पर नौकरी लगवा दूंगा। चार लाख रुपये पहले और चार लाख रुपये नौकरी लगने के बाद देने होंगे। पीड़ित ने आरोपियों को चार लाख रुपये दे दिए थे। तय समय में नौकरी नहीं लगी तो उसने अपनी रकम वापस मांगी। तब आरोपी उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे। पाकबड़ा थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें