फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोन के जेवर बेचने का झांसा देकर दो लाख ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

सार

बीमार पत्नी का इलाज कराने के लिए सोने के जेवर बेचने का झांसा देकर बैंक के गार्ड से दो लाख रुपये ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार दोपहर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि 31 जुलाई 2022 को डिलारी के सलेम सराय रीठवाला निवासी जितेंद्र कुमार ने केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। बीमार पत्नी का इलाज कराने के लिए सोने के जेवर बेचने का झांसा देकर बैंक के गार्ड से दो लाख रुपये ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार दोपहर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि 31 जुलाई 2022 को डिलारी के सलेम सराय रीठवाला निवासी जितेंद्र कुमार ने केस दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया कि वह केनरा बैंक की इस्लाम नगर शाखा में गार्ड है। शुक्रवार को बैंक में एक व्यक्ति आया था। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई थी। इस दौरान आरोपी ठग ने बताया था कि उसकी पत्नी बीमार है। उसके इलाज के लिए उसे पैसों की जरूरत है। वह अपनी पत्नी के सोने के जेवर बचना चाहता है। सस्ते दाम पर सोना बेच देगा। गार्ड लालच में आ गया था। अगले दिन गार्ड अपनी पत्नी को लेकर सिविल लाइंस क्षेत्र में पीवीआर के पास आ गया था। यहां ठग ने दंपती से दो लाख रुपये ले लिए थे। इसके बाद वह मौके से भाग गया था।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपी की पहचान हीरा लाल निवासी विभूति नगर थाना सिविल लाइंस के रूप में की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 48 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें