ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के एक युवक को सऊदी अरब में अच्छी कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये की ठगी कर ली गई लेकिन युवक को बताई गई नौकरी नहीं मिली। आरोप है कि ठगी करने वाले ने युवक को डेढ़ वर्ष से एक सऊदी के एक शेख के हवाले कर दिया था। जिसे उसने बंधक बनाकर रखा हुआ है।
युवक के पिता ठाकुरद्वारा नगर के वार्ड 22 निवासी जाकिर हुसैन पुत्र ने नन्हे ने सीओ को प्रार्थनापत्र देकर कहा कि सऊदी अरब में काम करने वाले ढकिया निवासी व्यक्ति ने उससे डेढ़ वर्ष पूर्व फोन पर बात की। कहा कि वह उसके पुत्र को अच्छी कंपनी में 3600 रियाल हर महीने वेतन पर नौकरी लगवा देगा। आरोपी उस समय सऊदी अरब में ही काम कर रहा था। किसी तरह उसने तीन लाख रुपये आरोपी के भाई को ठाकुरद्वारा में अपने रिश्तेदारों के सामने दे दिए। इसके बाद उसने उसके बेटे को सऊदी अरब बुला लिया। वह उसके बेटे को पहले इधर-उधर घुमाता रहा। फिर उसे सऊदी के दम्माम में रहने वाले एक शेख के हवाले कर दिया। उसके बेटे को उस व्यक्ति ने डेढ़ वर्ष से अपने यहां बंधक बना कर रखा हुआ है।
उसने उसके बेटे को न तो अभी तक कोई वेतन दिया है। और न ही उसे ठीक से खाना खिला रहा है। उसके बेटे ने उससे किसी तरह फोन पर उससे बात की तो आरोपी ने उसके बेटे को छोड़ने के बाद बदले एक लाख 60 हजार रुपये की मांग की है। सऊदी अरब से लौटे उसके बेटे को भेजने वाले ढकिया निवासी निवासी से जब अपने बेटे को वहां से वापस बुलाने और दिए गए तीन लाख रुपये वापस मांगे उसने जान से मारने की धमकी दी। जाकिर हुसैन ने सीओ से अपने बेटे को सऊदी अरब में बंधक बनाए गए अपने बेटे को वहां से बुलाने और ढकिया निवासी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।