फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मकान दिलाने के नाम पर 2.24 लाख की ठगी, पिता-पुत्र पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी थाने में एक व्यक्ति ने पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी पिता-पुत्र ने मकान दिलाने का झांसा देकर दो लाख 24 हजार रुपये ठग लिए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नागफनी थाना के कटरा बंशीधर कहारो वाला मंदिर निवासी रवि सैनी ने मूंढापांडे के ईशापुर चंदनपुर निवासी पुष्पेंद्र सिंह और उसके पिता दयाराम सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का केस दर्ज किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि वह एमडीए से मकान खरीदना चाहते थे। वह अक्तूबर 2023 में एमडीए दफ्तर जानकारी करने गए थे। वहां रवि को पुष्पेंद्र सिंह मिल गया था। उसने अपना नाम प्रियांशु ठाकुर बताया था। आरोपी ने खुद को एमडीए कार्यालय का नक्शा अधिकारी था। उसने रवि को एमडीए की सोनकनपुर आवासीय योजना में एक मकान दिलाने का भरोसा दिया।
इसके बाद नवंबर 2023 में उससे सारे दस्तावेज लिए और मकान की एमडीए की मोहर व हस्ताक्षर वाली रसीद दिखाकर मकान दिलाने को कहा। इसके बाद अलग-अलग तारीखों पर 2 लाख 24 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। रवि ने एमडीए दफ्तर में जाकर जानकारी की तो पता चला कि नक्शा विभाग में कोई प्रियांशु ठाकुर या पुष्पेंद्र सिंह काम ही नहीं करता है।
विज्ञापन

उसे यह भी बताया गया कि उसका कोई आवेदन नहीं आया है। पीड़ित ने बैंक जाकर जानकारी की तब पता चला कि जिसे वह प्रियांशु ठाकुर समझ रहा था वह ईशापुर का पुष्पेंद्र सिंह है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पुष्पेंद्र और उसके पिता दयाराम सिंह ने उसके साथ गाली गलौज की है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पुष्पेंद्र सिंह और उसके पिता दयाराम सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें