मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में प्रॉपर्टी डीलर ने प्रधान, स्कूल प्रबंधक और उसके दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि 49 लाख रुपये लेने के बाद आरोपियों ने जमीन का बैनामा नहीं कराया। बैनामा नहीं कराने पर पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उन्हें धमकी दी।
पुलिस के मुताबिक, सिविल लाइंस के हरथला निवासी एवं दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह के बेटे ओमवीर सिंह ने बागपत जनपद के हरचंदपुर गांव के प्रधान इकबाल, विनोद कुमार, उसके भाई अजय कुमार और मनोज कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रामवीर ने पुलिस को बताया कि उन्हें खेती की जमीन खरीदनी थी। तब उनकी मुलाकात प्रधान इकबाल से हुई। इकबाल ने अपने गांव निवासी निजी स्कूल के प्रबंधक, उसके भाइयों की जमीन दिखाई थी। एक दिन इकबाल विनोद को लेकर उनके घर हरथला आ गए थे। यहां बैठकर करीब 48 बीघा जमीन का सौदा नौ करोड़ 60 लाख रुपये में तय हुआ। इस दौरान रामवीर के भाई जयवीर सिंह और दोस्त प्रेम पाल भी मौजूद थे। रामवीर ने बताया कि अलग-अलग तारीख में 49 लाख रुपये विनोद और उसके भाइयों को दे चुके हैं। एक दिन रामवीर बागपत जमीन देखने पहुंचे तो वहां पता चला कि तीनों भाइयों ने इस जमीन का एग्रीमेंट अन्य लोगों को भी करा दिया है। इस पर प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी टाल मटोल करने लगे। रकम के लिए ज्यादा दबाव बनाया तो आरोपी धमकी देने लगे।
सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपनी कांवड़यात्रा बीच में रोक अभिषेक ने
बचाई अनजान की जान, किया रक्तदान
अनजान की जान बचाने को बीच में रोकी कांवड़यात्रा