मुरादाबाद। महिला सिपाहियों की तर्ज पर फिल्मी गाने पर रील बनाने वाली चार महिला होमगार्डों को महंगा पड़ा गया। शिकायत मिलने पर जिला होमगार्ड कमांडेंट चंदन सिंह ने जांच कराने के बाद चारों को निलंबित कर दिया है।
चार महिला होमगार्ड्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें महिलाएं गाने पर रील बना रही थीं। वीडियो किसी कॉल की थी। जिला होमगार्ड कमांडेंट चंदन सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच कराई। जांच में पाया गया कि रील वीडियो में महिला होमगार्ड रुखसार, मोनू, स्वाति और सपना हैं। चारों के बयान दर्ज किए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि साथ ही अन्य कर्मचारियों के लिए आदेश जारी किया गया कि कि किसी अन्य कर्मचारी ने भी इस तरह का कृत्य किया तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।