सुल्तान नगर मोहल्ला निवासी साजिद दिल्ली में बाल काटने का काम करता है। उसकी पत्नी चार वर्षीय बेटे और फरहान और चार बेटियों के साथ रहती है। बुधवार की शाम खेलते समय फरहान अचानक घर से निकल गया। वह घर के बाहर बने नाले में गिर गया। काफी देर तक दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। मोहल्ले के लोग भी तलाश में जुट गए।
पुलिस को भी सूचना दे दी गई। पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई। रात करीब नौ बजे एक युवक को नाले में उसका पैर दिखाई दिया। जिसे देख उसकी चीख निकल गई। उसने बालक के शव को बाहर निकाला। मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि घर के सामने खेलते समय गायब हुए चार वर्षीय बालक के नाले में गिर कर मरने का मामला सामने आया है। मृतक बालक के पिता के दिल्ली से आने का इंतजार किया जा रहा है।