फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार दीवार से टकराई, बच्ची समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर। स्टीयरिंग संभाले गृहस्वामी को झपकी लगने से कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। सोमवार तड़के करीब तीन बजे सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के शेरुआ चौराहे पर हुए हादसे में कार सवार परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पीलीभीत जनपद के विशनपुर थानाक्षेत्र के मीरपुर वाहनपुर निवासी फईम डाक विभाग में कार्यरत हैं। फईम अपने परिवार के साथ कलियर गए थे। रविवार रात सभी लोग घर कार से लौट रहे थे। फईम कार चला रहे थे। सोमवार तड़के करीब तीन बजे कार सिविल लाइंस क्षेत्र में शेरुआ चौराहे के पास पहुंची। इसी दौरान फईम को झपकी आ गई। जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार में जा टकराई। हादसे में फईम, महिला हिना, छह वर्षीय बच्ची अभिया और नईम घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकाला और 108 की मदद से जिला अस्पताल भिजवा दिया। गंभीर रूप से घायल हिना और बच्ची अभिया को भर्ती कर लिया गया जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें