भोजपुर। रास्ते में निकलने को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडे एवं पथराव में चार लोग घायल, पांच लोगों के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज।
शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम लालूवाला निवासी ताहिर 75 हजार रुपये लेकर अपनी ससुराल को जा रहा था। इसी बीच रास्ते में निकलने को लेकर पड़ोसी शमशाद, उरमान, रिहान, इमरान एवं सलमान से विवाद हो गया। मौका देखकर उक्त पांचों लोग लाठी-डंडे लेकर आए और ताहिर गंदी-गंदी गालियां देते हुए पीटना शुरू कर दिया भाई को पीटता रहीस एवं जेहरा बेगम आ गए हमलावरों ने तीनों को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद दबंगों ने ताहिर के घर पथराव भी किया, जिसमें आरिफ के चोट आई। पुलिस ने आरिफ की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए सीएससी भोजपुर भेज दिया। ताहिर, रहीस एवं जेहरा बेगम की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।