फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बच्चा गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार चोरी के 80 फोन किए गए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थाने की पुलिस ने मेले, बाजार, रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले बच्चा गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 80 मोबाइल बरामद किए हैं। ये गिरोह चोरी के मोबाइल को झारखंड के युवक बेचता था। जहां से मोबाइल नेपाल भेजे जाते थे।
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि सूचना मिली थी मझोला के जयंतीपुर में मध्य प्रदेश के कुछ परिवार खानाबदोशों की तरह रह रहे हैं। इन परिवारों के किशोर और युवक इधर-उधर घूम घूमकर मोबाइल चोरी करते हैं। पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि वह मोबाइल चोरी करते हैं। पकड़े गए बालिग आरोपी जुजेंद्र उर्फ जीविंद्र और जैनपाल मध्य प्रदेश के सिहोर जनपद के मुंढीखेड़ी गांव निवासी हैं। पकड़े गए नाबालिग भी इनके ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से 80 मोबाइल और चार बाइक बरामद की हैं। आरोपियों ने बताया कि चोरी के मोबाइल को झारखंड के युवक को बेचते हैं। झारखंड का युवक उन्हें नेपाल में जाकर बेच देता है। इससे पहले भी कई बार मोबाइल चोरी कर उन्हें नेपाल भिजवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर ठगी में भी इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल
- आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में खानाबदोशों की तरह रहते हैं। बाजारों और मेलों में पहुंचकर मोबाइल चोरी कर लेते हैं। 100 या उससे अधिक मोबाइल इकट्ठे होने पर उन्हें झारखंड के युवक को बेच देते हैं। इसका इस्तेमाल झारखंड के साइबर ठगी करने वाला गिरोह भी करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें