फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एबीवीपी पदाधिकारी के खाते से उड़ा लिए चार लाख 10 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। साइबर अपराधियों ने एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपिन पाल के खाते से चार लाख 10 हजार रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने न तो किसी को अपने बैंक खाते, डेबिट कार्ड की जानकारी दी और न ही कोई लिंक ओपन किया था। बावजूद इनके उनके खाते से रकम निकाल ट्रांसफर कर ली गई।
विज्ञापन

कटघर थाने की पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कटघर क्षेत्र के उड़पुरा निवासी एवं एबीवीपी पदाधिकारी विपिन पाल ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। 12 मार्च की सुबह उन्होंने अपना बैंक खाता चेक किया था। तब उन्हें पता चला कि उनके खाते से चार लाख 10 हजार और एक रुपया किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके खाते से 11 मार्च को पहले एक रुपया, फिर दो लाख रुपये और इसके बाद दो लाख रुपये इंटर नेट बैंकिंग के जरिए किसी अन्य खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। इसके अलावा दस हजार रुपये डेबिट कार्ड से झांसी में निकाले गए हैं। विपिन ने तुरंत बैंक जाकर अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी। इसके अलावा साइबर सेल में भी शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर सेल ने इस मामले में जांच पड़ताल की। जिसमें पता चला कि विपिन के खाते से किसी अन्य खाते में रकम ट्रांसफर की गई है। साइबर सेल ने जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी थी। कटघर थाना प्रभारी तेज वीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें