फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना रामपुर के युवक सहित चार कोरोना पीड़ितों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना माहमारी में रविवार का दिन शहरवासियों के लिए मुश्किल भरा रहा। 33 कोरोना पॉजिटिव मिलने के अलावा चार पीड़ितों ने दम तोड़ दिया। सर्वाधिक पॉजिटिव मामलों के अलावा अब तक एक ही दिन में सर्वाधिक मौतें भी रविवार को हुई हैं। सीएमओ के अनुसार दो मौत सिर्फ कोरोना से हुई हैं, जबकि तीसरे व्यक्ति को मधुमेह और रक्तचाप की भी समस्या थी। तीनों के शव कोविड 19 के प्रोटोकॉल के हिसाब से परिजनों को सौंप दिए हैं। रामपुर निवासी 22 वर्षीय युवक की मृत्यु भी रविवार सुबह हुई है। एक दिन में सर्वाधिक मौतें होने से स्वास्थ्य अधिकारी सकते में आ गए हैं। सीएमओ डॉ मिलिंद गर्ग ने बताया कि तीनों ही व्यक्तियों की मौत निमोनिया की वजह से हुई है। मोहल्ला किसरौल निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति और डिप्टी गंज निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति 29 जून को निमोनिया से गंभीर हालत में टीएमयू में भर्ती हुए थे, जहां इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जबकि लाजपत नगर निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति दो जून को भर्ती हुए थे। इन्हें कोरोना के अलावा मधुमेह और रक्तचाप की भी समस्या थी। हालत गंभीर होने पर इन्हें वेंटिलेटर पर भी शिफ्ट किया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। डॉ गर्ग ने शहरवासियों से घरों में रहने और फेस मास्क का नियमित इस्तेमाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, उसमें लापरवाही के गंभीर परिणाम होंगे। इसलिए अपनी और परिजनों की सेहत के लिए कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें