मुरादाबाद। जिले के चार कांग्रेसियों को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) में जगह मिली है। पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर, पूर्व महानगर अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, असद मौलाई, फूल कुंवर को एआईसीसी मेंबर बनाया गया है। एआईसीसी मेंबर के लिए जिले से 12 पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) मेंबरों की सूची भेज गई थी।
सोमवार को कांग्रेस ने एआईसीसी मेंबरों की सूची जारी कर दी। मेंबरों की सूची में मंडल के दिग्गज कांग्रेसियों के साथ नए चेहरों को भी मौका मिला है। जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद और महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने 12 पीसीसी मेंबरों के नाम केंद्रीय कांग्रेस कमेटी को भेजा था। इसमें तीन मेंबरों को एआईसीसी में शामिल किया गया। इसमें विनोद गुंबर, रिजवान कुरैशी और असद मौलाई शामिल है। वहीं पूर्व विधायक फूल कुंवर को एआईसीसी का नामित मेंबर बनाया गया है। एआईसीसी मेंबरों के चयन में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की नहीं चली। दिल्ली के नेताओं के संपर्क में रहने वाले एआईसीसी में जगह बनाने सफल हुए हैं।
ये हैं पीसीसी मेंबर
विनोद गुंबर, रिजवान कुरैशी, असद मौलाई, देशराज शर्मा, अजय सारस्वत सोनी, अफजल साबरी, आनंद मोहन गुप्ता, सचिन प्रेमी, सैफुल्लाह चौधरी, दरक्षा बेगम, महक वारसी।