बिहार राज के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर गांव निवासी मजदूर परिवार नौनेर गांव में रजब अली के ईंट भट्ठा पर काम करते हैं। शुक्रवार की सुबह सात बजे मजदूरों के परिवार में रामजी का बेटा सौरभ, अजय का बेटा अजित, नारायण की बेटी सौनाली व झगड़ू की बेटी नेहा ने परिजनों के साथ खाना खाया। इसके बाद सभी खेलने के लिए निकल गए। उनकी ईंट भट्ठा परिसर में बने गड्ढे में भरे पानी में डूब कर मौत हो गई।
काफी देर तक दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इस बीच झगड़ू को गड्ढे में सौरभ का पैर दिखाई दिया। उसके शोर मचाने पर लोग दौड़ पड़े। गड्ढों से चारों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली है।