फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रेलवे स्टेशन, ट्रेन से मोबाइल चुराते चार गिरफ्तार

Tue, 25 Apr 2023 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन व ट्रेन से यात्रियों का मोबाइल चुराते हुए दो अलग अलग मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सावेज निवासी मियां कॉलोनी थाना मझोला व मोहम्मद आसिफ निवासी जयंतीपुर, मीना नगर थाना कटघर को रेलवे स्टेशन के बुकिंग हॉल से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

दोनों आरोपी सोमवार को आरक्षण कराने पहुंचे लोगों का मोबाइल चुराकर भाग रहे थे। इस दौरान गश्त कर रही जीआरपी टीम ने उन्हें दबोच लिया। दोनों के कब्जे से दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा गया है। दूसरे मामले में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच से यात्री का मोबाइल चुराकर भाग रहे कुलदीप व छोटू निवासी कांशीराम कॉलोनी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि चारों आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें