अंबाला कैंट निवासी विजेंद्र कुमार और रविंद्र कुमार ने हीरा साउंड नाम से व्यापार करते हैं। दोनों ने बताया कि घर से साढ़े चार लाख रुपये लेकर बैंड का इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने के लिए कार से मुरादाबाद आ रहे थे। कार जैसे ही मुरादाबाद के रामगंगा नदी पुल के पास पहुंची। इसी दौरान एक महिला का फोन आया। गाड़ी रोक कर वह महिला से बात कर रहे थे। इसी दौरान बदमाश आ गए और उन्होंने तमंचों के बल पर उनसे साढ़े चार लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। बदमाशों के भाग जाने के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। कटघर थाने की पुलिस और पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ितों से पूछताछ की। कटघर थाना प्रभारी व्यापारियों से पूछताछ की गई है। वह कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए हैं। व्यापारियों की तलाशी ली गई तो उनके पास से नकदी बरामद हुई। घटना संदिग्ध लग रही है। जांच पड़ताल में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।