फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रतनपुर कला में सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Sat, 06 Jun 2026 03:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। शुक्रवार को कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने बकेनिया से सरकारी अस्पताल होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज रतनपुर कलां के निकट निर्माणाधीन ग्रामीण स्टेडियम तक बनने वाली इस सड़क का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ने बताया कि इस सड़क का निर्माण लगभग 1 करोड़ 2 लाख रुपये की लागत से होगा। इसकी कुल लंबाई करीब 720 मीटर होगी। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास को नई गति देगी और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ग्रामीण स्टेडियम रतनपुर कलां का निर्माण पूरा होने के बाद स्टेडियम में पूरे क्षेत्र से खिलाड़ियों का आना होगा, सड़क बनने के बाद असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। बरसात के समय यहां से निकलने में कठिनाइयों को सामना करना पड़ता था। विधायक ने जोर देकर कहा कि सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। विधायक ने क्षेत्र की जनता के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका विश्वास और सहयोग ही उनके कार्यों की सबसे बड़ी प्रेरणा है। कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने इन सड़क परियोजनाओं को एक बड़ी उपलब्धि बताया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में बबलू जाटव, बृजेश लोधी, विजेंद्र चौधरी, नजाकत अली, विक्रम सिंह जाटव, सोनू ठाकुर, विजय सिंह पाल, मनीष जाटव, रंजीत पासी, जगत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें