फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आज कोर्ट में पेश हो सकती हैं पूर्व सांसद जयाप्रदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अभद्र टिप्पणी मामले में अभिनेत्री एवं रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा अपने बयान दर्ज कराने बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश हो सकती हैं।
विज्ञापन

2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य सपा नेता शामिल हुए थे। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस मामले में रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने आजम खां, डॉ. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां, आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। मामले की सुनवाई लघुवाद न्यायाधीश एमपी सिंह की अदालत में की जा रही है। इस मामले में जयाप्रदा को कोर्ट में हाजिर होकर अपने बयान दर्ज कराने हैं। कोर्ट में हाजिर न होने के कारण अदालत ने जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। बृहस्पतिवार को इस मामले में सुनवाई होनी है। जयाप्रदा बयान दर्ज कराने के लिए बृहस्पतिवार को कोर्ट में हाजिर हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें