फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सड़क हादसे में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद राम लोधी के बेटे चंद्रपाल सिंह लोधी (45) की सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार को लखनऊ-दिल्ली बाईपास पर पसियापुरा के पास बाइक सवार चंद्रपाल को पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के दीपपुर गांव निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद राम लोधी के पुत्र चंद्रपाल सिंह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की साईं विहार काॅलोनी में रहते थे। पटवाई में उसकी खाद की दुकान है। चंद्रपाल सुबह करीब पांज बजे साईं विहार से बाइक से बाईपास पर मुरादाबाद की ओर जा रहे थे। बाईपास पर पहुंचते ही पीछे से आ रही रोडवेज बस ने चंद्रपाल को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद राम लोधी का पहले ही निधन हो चुका है। उनके बेटे की मौत की जानकारी मिलने पर तमाम भाजपाई घर पहुंच गए। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अजय मिश्रा ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें