फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: वन विभाग की टीम ने सलेमपुर में की तेंदुए की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्रवासियों में तेंदुओं की दहशत बरकरार है। मंगलवार को भी वन विभाग की टीम ने क्षेत्र के गांव सलेमपुर और फजलाबाद के जंगल में तेंदुए की तलाश में सर्च अभियान चलाया। इसी के साथ ग्रामीणों को भी जागरूक करते हुए अकेले और निहत्थे खेतों पर न जाने के लिए किया। कांठ तहसील क्षेत्र काफी समय पहले तेंदुआ बहुल घोषित है। इस समय पड़ रही भीषण गर्मी और गेहूं व गन्ने की कटाई के बाद खाली हुए खेतों के कारण लगातार तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। 23 मार्च से 16 अप्रैल तक तेंदुओं के हमलों से एक किसान और चार मासूम बच्चे भी घायल हो चुकी हैं। बीस दिन के भीतर वन विभाग की टीम क्षेत्र के गांव महदूद कलमी और सलेमपुर-फजलाबाद के जंगल से पिंजरा लगाकर दो तेंदुओं को पकड़ भी चुकी है। मंगलवार को वन दरोगा राजेंद्र सिंह ने टीम के साथ सलेमपुर के जंगल में तेंदुए की तलाश में सर्च अभियान भी चलाया।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों के साथ गोष्ठी कर उन्हें जागरूक भी किया। समूह बनाकर खेतों पर जाने और सतर्कता बरतने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें