फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम के लिए 17 जोन में तैनात रहेगी फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मोहर्रम के त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 17 जोन में फोर्स तैनात रहेगी। जुलूसों के साथ पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां तैनात रहेंगी। मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के रास्तों, कर्बला और इमामबाड़ा का जायजा लिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया के अनुसार मोहर्रम जुलूस को लेकर सुरक्षा की पूरी तैयारियां कर ली गई है। डबल फाटक से लेकर करूला तक, तहसील स्कूल, किसरौल इमामबाड़ा आदि प्रत्येक जोन में एक पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स की तैनात रहेगी। जुलूसों के दौरान पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल की टुकड़ियों की तैनात करने की व्यवस्था रहेगी। किसी को कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस मामले में शांति कमेटी की बैठकें हो चुकी हैं। मोहर्रम के लिए 500 पुलिस कर्मियों के साथ एक कंपनी आरएएफ और दो कंपनी पीएसी मौजूद रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें