फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम दहेज देने और बेटी होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कम दहेज देने और बेटी को जन्म देने पर आरोपी पति सहित ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के असालतपुर गांव निवासी राधेश्याम की पुत्री रूपाली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 11 दिसंबर 2020 को अमरोहा के मोहल्ला सुबोधनगर निवासी विवेक त्यागी के साथ हुआ था। पिता ने शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज भी दिया था। आरोप है कि उसके बाद भी ससुराल वाले दहेज को लेकर खुश नहीं थे। कम दहेज को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते थे। दहेज में कार और दस लाख रुपये की मांग करने लगे। इस बीच विवाहिता ने एक पुत्री का जन्म दिया तो ससुराल वालों ने बेटा नहीं पैदा होने पर भी प्रताड़ित किया। उसके दूसरी बार गर्भवती होने पर ससुराल वालों ने 13 अप्रैल को मारपीट की। गंभीर चोट लगने पर उसका गर्भपात हो गया। घायल का उपचार काशीपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत पांच ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें