फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कोहरे ने धीमी की ट्रेनों की रफ्तार, मुसाफिर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है। जिससे ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटों लेट चल रही है। कड़ाके की ठंड में मुसाफिरों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। मंगलवार को भी कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं। टाटा नगर से अमृतसर के बीच चलने वाली जलियावाला बाग एक्सप्रेस(18103) मंगलवार को छह घंटे देरी से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

धनबाद से फिरोज के बीच चलने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस(13307) एक घंटे देरी से आई। हावड़ा से ऋषिकेश के बीच चलने वाली दून एक्सप्रेस (13009) तीन घंटे देरी से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। अयोध्या से दिल्ली के बीच चलने वाली (14205) एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटे लेट आई। गुवाहाटी जम्मूतवी के बीच चलने वाली लोहित एक्सप्रेस (15651) निर्धारित समय से देरी से पहुंची। दरभंगा से अमृतसर के बीच चलने वाली जननायक एक्सप्रेस(15211) एक घंटे 44 मिनट लेट आई। गजरौला अलीगढ़ पैसेंजर (04394) डेढ़ घंटे, ऋषिकेश चंदौसी पैसेंजर (04360) एक घंटे लेट आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें