फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: सिपाही भर्ती परीक्षा और उर्स के लिए चल रही पांच स्पेशल ट्रेन, लखनऊ और दिल्ली जाने वालों को राहत

Fri, 30 Aug 2024 07:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

रेलवे ने सिपाही भर्ती परीक्षा और बरेली में होने वाले उर्स के चलते पांच स्पेशन ट्रेन शुरू की हैं। इससे लखनऊ और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। स्पेशन ट्रेन 30 व 31 अगस्त को चलेंगी। 
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने सिपाही भर्ती परीक्षा व बरेली में होने वाले आला हजरत के उर्स के मद्देनजर शुक्रवार व शनिवार को पांच स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें मुरादाबाद से लखनऊ, सहारनपुर, हरिद्वार, दिल्ली की दिशा के अभ्यर्थियों के लिए मददगार साबित होंगी।

विज्ञापन


यात्री अनारक्षित टिकट लेकर इन ट्रेनों में सफर कर सकेंगे। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 30 व 31 अगस्त को दोनों दिन आठ हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों के मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंचने की संभावना है। इतने ही यात्री बरेली व अन्य बड़े स्टेशनों पर जुट सकते हैं।

इसको ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ट्रेनों के गंतव्य में हरिद्वार व ऋषिकेश को शामिल करने की वजह आला हजरत का उर्स है। इसमें दूर-दूर से जायरीन आते हैं। स्पेशल ट्रेनें योगनगरी ऋषिकेश से बालामऊ, हरदोई से दिल्ली, सहारनपुर से बालामऊ, सहारनपुर से लखनऊ व सहारनपुर से मुरादाबाद के बीच चलेंगी। पांचों ट्रेनें मुरादाबाद व बरेली से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर कहां से कहां तक मुरादाबाद में ठहराव

  • 04324 योगनगरी ऋषिकेश-बालामऊ शाम 5:50 बजे
  • 04323 बालामऊ-योगनगरी ऋषिकेश तड़के 2:30 बजे
  • 04321 हरदोई-दिल्ली रात 8:10 बजे
  • 04322 दिल्ली-हरदोई सुबह 4:45 बजे
  • 04317 बालामऊ-सहारनपुर रात 8:25 बजे
  • 04318 सहारनपुर-बालामऊ सुबह 5:45 बजे
  • 04520 सहारनपुर-लखनऊ रात 9:45 बजे
  • 04526 सहारनपुर-मुरादाबाद रात 9:45 बजे

दिल्ली व पंजाब से बिहार के लिए चलेंगी पांच स्पेशल ट्रेनें

रेलवे ने दिवाली से दो महीने पहले ही पांच स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर दी है। ये ट्रेनें दिल्ली व पंजाब से बिहार के लिए चलेंगी। इनमें अनारक्षित बोगियों की सुविधा भी रहेगी। ट्रेनों का संचालन 15 सितंबर से 28 नवंबर के बीच होगा। इनमें एसी, स्लीपर के साथ अनारक्षित कोच भी शामिल रहेंगे।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि साप्ताहिक व द्विसाप्ताहिक ट्रेनों की घोषणा की गई है। त्योहारों के नजदीक आते-आते कई और ट्रेनों की घोषणा की जाएगी। ये ट्रेनें यात्रियों को कंफर्म टिकट का विकल्प उपलब्ध कराएंगी। रेल मंडल में मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव होगा।

विज्ञापन


ट्रेन नंबर    कहां से कहां तक                    चलने की तारीख
05109-10  छपरा-आनंदविहार-छपरा            18 सितंबर से 28 नवंबर
05023-24  गोरखपुर-आनंदविहार-गोरखपुर    15 सितंबर से 24 नवंबर
05301-02  मऊ-आनंदविहार-मऊ                19 सितंबर से 29 नवंबर
05005-06  गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर        18 सितंबर से 28 नवंबर
05049-50   छपरा-अमृतसर-छपरा                20 सितंबर से 30 नवंबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें