फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन अधिकारी और एसडीएम से अभद्रता 5 नामजद, 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

सार

एसडीएम और खनन विभाग की टीम के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में पुलिस ने पांच नामजद और करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।बुधवार को इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। एसडीएम और खनन विभाग की टीम के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में पुलिस ने पांच नामजद और करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बुधवार को इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे खनन अधिकारी अपनी टीम के साथ काशीपुर ठाकुरद्वारा मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल के सामने डंपरों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

खनन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि चार डंपरों को रोका गया था। सभी बिना रॉयल्टी के थे। सूचना मिलने पर एसडीएम परमानंद सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। सभी वाहन मंडी समिति भिजना शुरू कर दिया। इसी बीच फौलादपुर के प्रधान रईस अहमद, रतुपुरा निवासी वसीम, फरीदनगर निवासी इरफान और कमालपुरी निवासी दिलशाद अपने करीब 150 व्यक्तियों को साथ लेकर वहां पहुंच गए। इन लोगों ने टीम के साथ अभद्रता की। आरोपी मौजूद भीड़ को उकसाने लगे। आरोपियों ने खनन विभाग की टीम के निजी चालक सचिन कुमार निवासी मालीपुर पर हमला करके दो डंपरों को छुड़ा कर ले गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप कुमार मीणा ने बताया कि इस मामले में पांच नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ टीम पर हमला करना, सरकारी कार्य में बाधा डालने, भीड़ को उकसाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इस आरोपी को फरीदपुर निवासी इरफान को गिरफ्तार किया गया। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें