कांठ। तहसील में आयोजित किए गए संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को सुनते हुए पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम संत दास पंवार, तहसीलदार राजकुमार सिंह, नायब तहसीलदार अनिल कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार योगेशचंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनी। यहां सबसे अधिक मामले बिजली विभाग, राशन और राजस्व से संबंधित दर्ज किए गए। एसडीएम ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में बिजली, राजस्व, सिंचाई, पुलिस आदि विभागों से संबंधित 44 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से पांच मामलों का मौके ही निस्तारण कराकर शेष 39 शिकायतों को जल्द ही निस्तारित करने के निर्देश संबंधितों को दिए गए हैं। जिसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। इस अवसर पर चिकित्साधीक्षक डॉ. राजीव सिंह, एसडीओ बिजली सचिन रस्तोगी, गन्ना समिति सचिव खेत सिंह, एडीओ समाज कन्याण अवनीत कुमार, एडीओ सतीश कुमार, डिप्टी रेंजर वन पुष्पेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक गौरव कुमार आदि अधिकारी व संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।