वर्ष 2023 में होने वाले निकाय चुनाव में नई आरक्षण व्यवस्था के बाद पिछड़ा वर्ग को खासा फायदा होगा। जिले के सभी ग्यारह निकायों में से सर्वाधिक पांच निकायों की बागडोर पिछड़ा वर्ग के हाथ में रहेगी। इसमें एक सीट पिछड़ा वर्ग महिला के आरक्षण वाली भी शामिल है। जबकि इससे पूर्व वर्ष 2022 में शासन द्वारा जारी किए गए आरक्षण में 11 में से सिर्फ एक अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया था।
इसके अलावा इससे पहले जारी किए गए आरक्षण में दो सीटें जहां महिला के लिए आरक्षित थीं वहीं अब जारी संशोधित आरक्षण में एक सीट महिला, एक पिछड़ावर्ग महिला और एक अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई है। कुल मिलाकर बृहस्पतिवार जारी आरक्षण सूची से सबसे अधिक लाभ पिछड़ा वर्ग को पहुंचता दिखाई दे रहा है।
निकाय अब 2022 2017
नगर निगम मुरादाबाद अनारक्षित महिला अनारक्षित
नगर पालिका बिलारी पिछड़ा वर्ग अनारक्षित अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
नगर पालिका ठाकुरद्वारा पिछड़ा वर्ग अनारक्षित अन्य पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत कांठ पिछड़ा वर्ग महिला अन्य पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत कुंदरकी महिला अनारक्षित महिला
नगर पंचायत अगवानपुर अनारक्षित अनारक्षित महिला
नगर पंचायत पाकबड़ा पिछड़ा वर्ग अनारक्षित महिला
नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर पिछड़ा वर्ग महिला अनारक्षित अन्य पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत ढकिया अनारक्षित अनारक्षित महिला
नगर पंचायत उमरी कलां अनारक्षित अनारक्षित महिला
नगर पंचायत महमूदपुर माफी अनुसूचित जाति महिला पिछड़ा वर्ग (ग्राम पंचायत थी)