फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तेंदुए के हमले में मृतक महिला के पति के बैक खाते में भेजे पांच लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। तेंदुए के हमले में जान गंवाने वाली गांव लालापुर पीपलसाना की संतोष देवी के पति के बैक खाते में शासन से सहायता राशि के रूप में पांच लाख रुपये भेजे गए हैं। एसडीएम वेद प्रकाश पांडे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धनराशि को महिला के पति के बैंक खाते में ऑनलाइन भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को क्षेत्र में वन विभाग और प्रशासन की टीमों ने लोगों को तेंदुए से बचाव के लिए जागरूक किया। उनसे अकेले जंगल में न जाने की सलाह दी गई। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में अभी और पिंजरे लगाए जाएंगे। रात को चार-पांच पिंजरे वन विभाग को मिल जाएंगे। इन पिंजरों को क्षेत्र के तेंदुए प्रभावित अन्य क्षेत्रों में लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें