मुरादाबाद। जिले में पांच और कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। संक्रमित मरीजों में रक्षाबंधन पर हरियाणा से भाई को रखी बांधने आई युवती और दो बुजुर्ग शामिल हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर अब 32 हो गई है।
रक्षाबंधन पर एक युवती हरियाणा से मुरादाबाद भाई को राखी बांधने आई थी। दो दिन से उसे बुखार और गले में दर्द की शिकायत थी। जांच कराई तो युवती संक्रमित पाई गई। वहीं रामगंगा विहार निवासी बुजुर्ग बुखार से पीड़ित थे, जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे आशियाना निवासी बुजुर्ग भी जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा संभल निवासी युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।