फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चेकिंग में स्कूटी से मिले साढ़े पांच लाख रुपये जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुगलपुरा थाना क्षेत्र स्थित एसएसटी चेक पोस्ट बैरियर पर बुधवार को चेकिंग के दौरान टीम ने स्कूटी से पांच लाख 50 हजार रुपये बरामद किए। इस मामले में स्कूटी सवार द्वारा आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखाने पर पैसे एसएसटी टीम ने जब्त कर किए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मुगलपुरा मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार को एसएसटी प्रभारी मोहम्मद फराज खान और स्टेटिक मजिस्ट्रेट कविंद्र सिंह, सुनील कुमार और एसआई राजीव कुमार के नेतृत्व में टीम जामा मस्जिद पुल के पास बने बैरियर पर चेकिंग कर रही थी। टीम ने ताजपुर की ओर से शहर में आ रही इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी को रोक कर उसकी तलाशी ली। स्कूटी में पांच लाख 50 हजार रुपये रखे थे। सभी नोट 500-500 रुपये के थे। स्कूटी सवार भोजपुर के घासमंडी निवासी दोनों व्यक्तियों से पूछने पर वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस मामले में उन्होंने तत्काल साक्ष्य पेश नहीं किया। इसी कारण पैसे को जब्त कर उसे ट्रेजरी में रखा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें