फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पहले सिर पर किया सिलबट्टा से हमला, फिर नाड़े से घोट दिया था सास का गला

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर/डिलारी (मुरादाबाद)। डिलारी थाना क्षेत्र के काजीपुरा गांव में 75 वर्षीय सास की हत्या करने वाली बहू गिरफ्तार कर ली। उसने पूछताछ में बताया कि सास मेरे पति से मेरी बुराई करती थी। इसके बाद पति मारपीट करता था। रोज रोज के झगड़े से मैं तंग आ चुकी थी। उस रात भी सास ने मुझसे झगड़ा किया था। मैंने पहले सिर में सिलबट्टे से हमला किया। सास बेहोश हो गई तो सलवार के नाड़े ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

डिलारी के थाना क्षेत्र के तुमड़िया गांव निवासी आबिद हुसैन ने शनिवार को डिलारी थाने में हत्या का केस दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया मेरी बहन महसर जहां (75) पत्नी फिदा हुसैन निवासी काजीपुरा शुक्रवार की रात घर पर अकेली थीं। मेरा भांजा कलियर शरीफ गया हुआ था। मेरी बहन के साथ मेरे भांजे सद्दाम की पत्नी भूरी घर पर थी।
उसने रात को किसी समय मेरी बहन महसर जहां की गला दबाकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि आरोपी भूरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पूछताछ में बताया कि उसकी शादी चार साल पहले हुई थी। पति के तीन और भाई हैं, लेकिन सास जबरन हमारे साथ रहती थी और आये दिन बातों को लेकर झगड़ा करती थी। मेरे पति से मेरी बुराई करके पिटाई करती थी। शुक्रवार रात भी सास ने मुझसे झगड़ा किया था। एसपी देहात ने बताया कि सोमवार शाम आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें