फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 17 को देहरादून के लिए पहली उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

10 साल के इंतजार के बाद 17 जुलाई को मुरादाबाद से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। पहली उड़ान देहरादून की होगी। बी-1900डी 19 सीटर विमान शाम 4:20 बजे यहां से उड़ान भरेगा। एक घंटा 10 मिनट का सफर तय कर 5:30 बजे देहरादून पहुंच जाएगा। डीजीसीए, एएआई व एयरलाइन कंपनी की बैठक के बाद उड़ान का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

एयरलाइन कंपनी फ्लाई बिग अपनी वेबसाइट को अपडेट करने में लगी है। दो से तीन दिन में टिकट की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। साथ ही यात्री हवाई अड्डे पर जाकर भी बुकिंग कर सकेंगे। सोमवार को किराया सूची भी जारी हो जाएगी। मुरादाबाद हवाई अड्डे पर फ्यूल स्टेशन का न होना उड़ान में बाधा बन रहा था।
विज्ञापन

एचपीसीएल कंपनी को पेट्रोलियम एक्सप्लोसिव एंड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन से अनुमति मिलने के बाद फ्यूल का टैंकर हवाई अड्डे पर खड़ा कर दिया गया है। देहरादून से विमान में फ्यूल भरकर भेजा जाएगा। जरूरत पड़ने पर यहां खड़े टैंकर से आपूर्ति की जाएगी। इस बीच फ्यूल स्टेशन का निर्माण भी चलता रहेगा। 17 जुलाई को हवाई अड्डे पर फ्लाइट के उद्घाटन के समय एक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। इसके लिए सोमवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) व जिला प्रशासन के बीच बैठक होगी।
अगस्त में शुरू होगी लखनऊ की उड़ान
मुरादाबाद से पहली उड़ान लखनऊ की होनी थी, लेकिन फ्यूल स्टेशन का निर्माण न होने के कारण इसमें देरी हो रही है। ऐसे में डीजीसीए, एएआई, एयरलाइन कंपनी व जिला प्रशासन की सहमति से पहले देहरादून की फ्लाइट शुरू होने जा रही है। हर दिन दोपहर 2:30 बजे 19 सीटर विमान देहरादून से मुरादाबाद के लिए उड़ान भरेगा। 3:55 बजे मुरादाबाद पहुंचेगा। 4:20 बजे वापस देहरादून रवाना हो जाएगा। देहरादून के बाद अगस्त में लखनऊ व उसके बाद प्रयागराज की उड़ान शुरू हो सकती है। कानपुर हवाई अड्डे से भी संपर्क जोड़ा जा सकता है।
1500 रुपये तक हो सकता है किराया
फ्लाई बिग की ओर से अभी किराया सूची जारी नहीं की गई है, लेकिन जानकारों का कहना है कि मुरादाबाद से देहरादून का किराया 1500 रुपये तक रह सकता है। इससे पहले लखनऊ की उड़ान के लिए किराया 1500 से 2000 रुपये तक बताया गया था। हालांकि, आजमगढ़, अलीगढ़, चित्रकूट व श्रावस्ती से लखनऊ का किराया चार से पांच हजार रुपये तक भी दिखाया गया। ऐसे में उड़ान शुरू होने के बाद किराया बढ़ सकता है। फ्लाई बिग ने किराये को लेकर अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन

हवाई अड्डे पर एक नजर
स्वामित्व - एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया

निर्माण पर खर्च - 28.93 करोड़
क्षेत्रफल - 1250 वर्ग मीटर

रनवे की लंबाई - 2112 मीटर
रनवे की चौड़ाई - 30 मीटर

विमान का प्रकार - बी-1900डी
क्षमता - 19 सीटर
एयरलाइन कंपनी - फ्लाई बिग
उद्घाटन - 10 मार्च 2024

- 17 जुलाई को मुरादाबाद से देहरादून के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। अगले महीने से लखनऊ की फ्लाइट भी चलने लगेगी। हमने व एयरलाइन कंपनी ने सारी तैयारियां कर ली हैं। 10 साल का इंतजार खत्म होने पर मुरादाबादवासियों को बहुत-बहुत बधाई।
- श्याम सुंदर महला, एयरपोर्ट मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें