नगर आयुक्त संजय चौहान ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने मंगलवार देर शाम शहर के रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल समेत दस स्थानों पर पहुंच कर वहां अलाव की व्यवस्था देखी। नगर आयुक्त ने बताया कि इन सभी स्थानों पर अलाव जलते पाए गए।
मुरादाबाद में ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने अलाव के स्थानों की संख्या बढ़ा दी है। रात में शहर के 100 स्थानों पर अब अलाव जलाए जाएंगे। इसके अलावा शहर के जिला पुरुष व महिला अस्पताल के साथ-साथ रोडवेज, रेलवे स्टेशन परिसर समेत शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर दिन में भी अलाव की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त संजय चौहान ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने मंगलवार देर शाम शहर के रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल समेत दस स्थानों पर पहुंच कर वहां अलाव की व्यवस्था देखी। नगर आयुक्त ने बताया कि इन सभी स्थानों पर अलाव जलते पाए गए। उन्होंने बताया कि अलाव की व्यवस्था में किसी तरह की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इसकी निगरानी के लिए भी अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
इसमें किसी तरह की ढिलाई या लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह, मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान, पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी, सहायक अभियंता रईस अहमद समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे।