मैनाठेर। ट्रक हेल्पर अभिषेक की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या में पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद जब हेल्पर का शव ग्राम असालतनगर बघा में उसके घर पर पहुंचा तो परिजनों मेें कोहराम मच गया। इसके बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया है। मृतक के पिता राजबहादुर ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि शनिवार को उसका अभिषेक 17 वर्ष घर से दोपहर के समय लगभग 1:00 बजे दिन जंगल की तरफ निकला था काफी तलाश करने पर पता चला उसके लड़का चराई के खेत में रास्ते के किनारे मृत अवस्था में पड़ा था जिसके गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था, ऐसा देखने में लगा रहा था उसके लड़के को किसी ने फांसी लगाकर मारा है। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी रानी से आजम वाली मिलक निवासी छिद्दा के खेत घास काटने के लिए निकल कर जा रही थी, इसी बात पर उसकी पत्नी से गाली गलौज की थी उसने कहा था कि मेरी खेत की मेड़ पर अगर कोई तुम्हारा बच्चा दिखाई दिया तो मैं उसे मार दूंगा। आरोप है कि उसके लड़के अभिषेक को तरह-तरह से मारने के लिए प्रताड़ित करता था तो इसी वजह से उसका लड़का ट्रक पर चला गया था, तीन दिन पहले वह मजदूरी करके ट्रक से वापस घर आया था, उसके अगले दिन उसके ट्यूबवेल पर नहाने लगा तो उसने मेरे लड़के को बुरी तरह से प्रताड़ित किया यह बात मुझे बताई। राजबहादुर का आरोप है कि आरोपी छिददा ने अपने ट्यूबवेल के पास उसके बेटे को पकड़ कर दुपट्टे से फांसी लगाकर मार दिया और दुपट्टा काट कर फांसी का रूप देखकर खेत में डाल दिया, उसके बेटे की हत्या की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।